बिजली उपभोक्ता समाधान योजना का लाभ उठायें

22-3-2106rsji 122-3-2106-rsji

ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ल रीवा में योजना के शिविर में अपील

ऊर्जा तथा जनसंपर्क मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि बकाया राशि समाधान योजना लागू की गई है। योजना आगामी 31 मई तक लागू रहेगी। सामान्य निम्न दाब घरेलू उपभोक्ताओं से योजना का लाभ उठाने की अपील की है। मंत्री श्री शुक्ल आज रीवा में समाधान योजना शिविर को सम्बोधित कर रहे थे।

श्री शुक्ल ने बताया कि योजना में सामान्य निम्न दाब घरेलू उपभोक्ता के सरचार्ज की सम्पूर्ण राशि माफ की गई है। साथ ही गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन कर रहे घरेलू उपभोक्ताओं तथा शहरी क्षेत्र में अधुसूचित मलीन बस्ती में निवास कर रहे घरेलू उपभोक्ता के बिलों की सम्पूर्ण सरचार्ज की राशि माफ करने का प्रावधान रखा गया है। साथ ही उनके बकाया एनर्जी चार्जेज में भी 50 प्रतिशत की छूट दी गई है।

आवासीय भवनों का अवलोकन

जनसंपर्क मंत्री श्री शुक्ल ने रीवा में आईएचएसपी योजना में बनाये जा रहे 92 आवासीय भवनों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पक्के मकान देने का संकल्प पूरा किया जा रहा है।

Facebook Comments Box