तिरंगा हमारी शान का प्रतीक है – श्री वानखेड़े

रीवा 22 जुलाई 2022. जिले भर में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से हर व्यक्ति को जोड़ने के लिए जिले भर में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने आमजनता से हर घर तिरंगा अभियान में 11 से 17 अगस्त के दौरान अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। इस तिरंगे को हाथ में लेकर न जाने कितने क्रांतिवीरों ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। तिरंगे को सम्मानपूर्वक अपने घरों में फहराकर हम राष्ट्र गौरव का अनुभव सहजता से ही करेंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *