जिला स्तरीय गौशाला परियोजना समिति की बैठक संपन्न

रीवा 23 फरवरी 2019. कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गत दिवस जिला स्तरीय गौशाला परियोजना समन्वय समिति की बैठक में जिले में 30 गौशालाओं के स्थापना पर चर्चा की गयी।
कलेक्टर ने जिले में गौशाला स्थापना हेतु चिन्हित भूमि संबंधी अभिलेख, भूमि के अतिक्रमण मुक्त होने, भूमि का सीमांकन किये जाने के निर्देश संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिये। उन्होंने कहा कि गौशाला संचालन के इच्छुक धार्मिक प्रतिष्ठान, संस्थान, समूह या संगठन उप संचालक पशुपालन कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं। कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों को गौशाला परियोजना के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए दायित्व सौंपे।
बैठक में गौशाला संचालन हेतु सहयोग एवं दान देने की अपील की गई। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिये विनोद कुमार द्विवेदी पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा रीवा के मो.न. 9406904455 पर संपर्क किया जा सकता है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *