रीवा संभाग के सभी जिलों में अग्निवीर भर्ती रैली 15 से 25 सितम्बर तक

रीवा 05 जुलाई 2022. अग्निपथ भर्ती योजना 2022 के तहत सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर द्वारा रीवा संभाग के सभी जिलों में 15 से 25 सितम्बर तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती रैली में रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली के साथ-साथ अनूपपुर, उमरिया और शहडोल जिलों के भी युवा भाग ले सकते हैं। इस भर्ती रैली में केवल पुरूष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क तथा स्टोरकीपर, अग्निवीर ट्रेड्समैन दसवीं पास एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं पास के लिए भर्ती की जा रही है।
भर्ती कार्यालय जबलपुर द्वारा इस संबंध में बताया गया कि अग्निवीर भर्ती योजना के तहत ऑनलाइन पंजीयन 5 जुलाई 2022 से 3 अगस्त 2022 को शाम 5 बजे तक किया जा सकता है। पंजीकृत उम्मीदवारों को 22 अगस्त से 27 अगस्त के बीच ईमेल के माध्यम से प्रवेशपत्र भेजे जाएंगे। भारतीय सेना में शामिल होने के इच्छुक युवा सेना की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

Facebook Comments Box