प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में कल जिला योजना समिति की बैठक

प्रदेश के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में कल 31 अगस्त को जिला योजना समिति की बैठक आहूत की गयी है।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रातः 10.30 बजे से आयोजित बैठक में गत बैठक के पालन प्रतिवेदन के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत क्रियान्वित किये जा रहे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यों की समीक्षा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जिले को खुले में शौच मुक्त घोषित करने तथा जिले की कार्ययोजना पर चर्चा की जायेगी। बैठक में चिकित्सा विभाग अंतर्गत मौसमी बीमारियों तथा टीकाकरण पर क्रियान्वित किये जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन एवं अद्यतन प्रगति पर चर्चा व प्रधानमंत्री जी के प्रसारित संकल्पों पर चर्चा की जायेगी

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *