मतदाता सूची पुनरीक्षण संबंधी बैठक सम्पन्नफोटो निर्वाचक नामावलियों के प्रारूप का प्रकाशन किया गया

मतदाता सूची पुनरीक्षण संबंधी बैठक सम्पन्न
फोटो निर्वाचक नामावलियों के प्रारूप का प्रकाशन किया गया

रीवा 29 अक्टूबर 2024. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक जनवरी 2025 की स्थिति में फोटो निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले की सभी विधानसभाओं के अनुमोदित मतदान केन्द्रों एवं विनिर्दिष्ट स्थलों में फोटो निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप का प्रकाशन 29 अक्टूबर को कर दिया गया। मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में आयोजित बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रकाशित सूची उपलब्ध कराई।
कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा 28 नवम्बर तक दावा-आपत्तियाँ प्राप्त की जायेंगी। इसी प्रकार 9 नवम्बर, 10 नवम्बर, 16 एवं 17 नवम्बर को भी अवकाश दिवसों में भी बीएलओ मतदान केन्द्रों में उपस्थित रहकर दावा-आपत्तियाँ प्राप्त करेंगे। निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, नाम जोड़ने हटाने तथा संशोधन के इपिक हेतु फार्म-8 भरकर आगामी 28 नवम्बर तक मतदान केन्द्र के बीएलओ को प्रस्तुत कर सकते हैं।

Facebook Comments Box