मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आएंगे सिरमौर

रीवा 12 मार्च 2022. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 13 मार्च को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा जिले के तहसील मुख्यालय सिरमौर आएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रात: 11.50 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से वायुयान से प्रस्थान कर दोपहर 12.25 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री जबलपुर से दोपहर 12.30 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 1.20 बजे सिरमौर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सिरमौर में उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में आयोजित समारोह में 222 करोड़ 79 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर बाद 3 बजे सिरमौर से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 3.50 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे तथा जबलपुर से शाम 4 बजे वायुयान से प्रस्थान कर शाम 4.35 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *