संजय खाण्डे इण्डियन रोड कांग्रेस के काउंसिल मेम्बर चुने गए

अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण  संजय खाण्डे इण्डियन रोड कांग्रेस के 80वें वार्षिक अधिवेशन में 7वीं बार काउंसिल मेम्बर निर्वाचित हुए हैं।

 खाण्डे को मध्यप्रदेश सहित बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, झारखण्ड, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश तथा उत्तर-पूर्व के निर्वाचन में समस्त राज्यों के प्रतिनिधियों का समर्थन मिला।

श्री खाण्डे ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश में सड़क निर्माण योजना, सड़कों पर दुर्घटना की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण के लिए नीति-निर्धारण कराने के लिये सभी जरूरी प्रयास किए जाएंगे। श्री सी.पी. अग्रवाल, मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) तथा सचिव एवं प्रमुख अभियंता श्री आर.के. मेहरा तथा विभागीय अधिकारियों ने श्री खाण्डे को बधाई दी है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *