पूर्व मंत्री ने कायाकल्प अभियान अन्तर्गत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया

रीवा 03 फरवरी 2022. पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला ने आज गांधी स्मारक चिकित्सालय मे चल रहे काया -कल्प अभियान के तहत विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री शुक्ल ने निर्देश दिये कि सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करायें। उन्होंने निर्माण एजेंसी से कार्य की प्रगति एवं शेष रह गये कार्यों को पूरा करने में लगने वाले समय के विषय में जानकारी ली। एजेंसी के उपस्थित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि चालू माह के अंत तक कार्य पूर्ण कर लिये जायेंगे। इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ मनोज इंदुरकर,प्रभारी अधीक्षक डा अवतार सिंह, डा नरेश बजाज, डा धीरेंद्र मिश्र, डॉ यत्नेश त्रिपाठी , एच एस सी सी के अधिकारी एवं निविदाकार उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *