मेहनत एवं ईमानदारी से किये गये कार्य का सकारात्मक परिणाम मिलता है – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

मेहनत एवं ईमानदारी से किये गये कार्य का सकारात्मक परिणाम मिलता है – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल
स्व. भैयालाल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता व उप विजेता टीम को उप मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत

रीवा 16 फरवरी 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मेहनत एवं ईमानदारी से किये गये कार्य का सकारात्मक परिणाम मिलता है। हमारे पूज्य पिता जी की स्मृति में आयोजित किये जा रहे टूर्नामेंट के आयोजक बधाई के पात्र हैं। पूर्वजों की स्मृति आने वाली पीढ़ी का मार्ग प्रशस्त करती है। उप मुख्यमंत्री ने अपने गृह ग्राम ढ़ेरा में स्व. भैयालाल शुक्ल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता व उप विजेता टीम को नगद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की।

ढ़ेरा के स्टेडियम में आयोजित दसवें स्व. भैयालाल शुक्ल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन अवसर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पूर्वजों का स्मरण मेहनत व ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा देता है। मेरे पूज्य पिता जी के कारण ही इस गांव का नाम प्रदेश में था तथा मेरी पहचान भी उन्हीं के कारण थी। उनके बताये रास्ते पर चलने का प्रयास हम करते हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिता जी की कार्यशैली की सुगंध हर जगह फैली थी आज भी उनके पुण्य प्रताप का ही फल मिल रहा है। उन्होंने आयोजनों को टूर्नामेंट के सफल आयोजन की बधाई दी तथा कहा कि हर संभव सहयोग रहेगा। श्री शुक्ल ने रोमांचक मैच की खुले दिल से प्रशंसा भी की।

उप मुख्यमंत्री ने विजेता आर.एन. क्लब तमरी टीम को चालीस हजार रूपये पुरस्कार राशि व विजेता ट्राफी प्रदान की जबकि उप विजेता डीसीए क्लब ढ़ेरा को तीस हजार रूपये व उप विजेता ट्राफी प्रदान की गई। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, पद्मेश गौतम, केसरी प्रसाद त्रिपाठी, नवल शुक्ला, वनमण्डलाधिकारी रीवा श्री लोकेश सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी जन उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री ने गृह ग्राम में कुलदेवी और शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना
उप मुख्यमंत्री ने आमजनता की सुनी समस्यायें

रीवा 16 फरवरी 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल गृह ग्राम ढ़ेरा जिला मऊगंज पहुंचे। उप मुख्यमंत्री ने सबसे पहले परिवारिक मंदिर में जाकर अपनी कुलदेवी के दर्शन किये। उप मुख्यमंत्री ने कुलदेवी की विधिवत पूजा अर्चना तथा आरती की। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ढ़ेरा के प्रसिद्ध विश्वेश्वरनाथ शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान महादेव की पूजा अर्चना की तथा विन्ध्य क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने गृह ग्राम के आमजनों से भेंट कर उनके समस्याएें सुनी । उप मुख्यमंत्री ने खाद्यान्न वितरण, उपचार सहायता, आयुष्मान कार्ड, मजदूरी भुगतान सहित आमजनता के आवेदनों में सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी आमजनों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए संवेदनशीलता से कार्यवाही करें। इस अवसर पर पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी सहित स्थानीय जन व अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *