रीवा कलेक्ट्रेट में आकर्षक रंगोली बनाकर दिया गया देशभक्ति का संदेश

रीवा 26 जनवरी 2022. गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट रीवा में पूर्व सीडीएस स्व. विपिन रावत की थ्रीडी रंगोली बनाकर देशभक्ति का संदेश दिया गया। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की पहल पर खैरागढ़ विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के 10 कलाकारों ने जनरल रावत की सजीव रंगोली बनाई। यह रंगोली लोगों के आकर्षक का केन्द्र बनी हुई है। कलेक्टर ने सजीव रंगोली बनाने के लिए कलाकारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमने हाल ही में देश के पहले चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल रावत को खोया है। यह रंगोली गणतंत्र दिवस पर स्वर्गीय रावत को हमारी श्रद्धांजलि स्वरूप है। रंगोली बनाने वाले कलाकारों ने संतोष पटेल, विष्णु तिवारी, अविनाश मौर्य, निवीर घोष, राहुल घोष, रवि कोल तथा भूपेन्द्र शर्मा शामिल हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *