छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक ने किया आत्मीय स्वागत

रीवा 02 दिसंबर 2021.
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अपने रीवा प्रवास के दौरान आज रीवा विधायक  राजेन्द्र शुक्ल के निवास पहुंचे। पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री शुक्ल ने पूर्व मुख्यमंत्री का अपने निवास में पुष्प गुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया। डॉ. रमन सिंह के साथ उनके पुत्र अभिषेक सिंह भी थे।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने श्री शुक्ल के निवास में रीवा के विकास की चर्चा की। उन्होंने बाणसागर की नहरों से सिंचाई की सुविधाएँ मिलने, सोलर प्लांट की स्थापना एवं व्हाइट टाइगर सफारी की स्थापना की भी चर्चा की। इस दौरान सेमरिया विधायक के.पी. त्रिपाठी, व्यंकटेश पाण्डेय, राजगोपाल मिश्रा चारी, राजेश पाण्डेय उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *