मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी

उल्लेखनीय है कि लोगो को राहत  देने के लिए केंद्र सरकार ने 3 नवंबर को एक्साइज ड्यूटी में कमी की है। इसके कारण  प्रदेश में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 119 रूपये से घट कर 112 रूपये तथा डीजल की कीमत 108 रूपये से घट कर 95 रूपये प्रति लीटर हो गई है।

वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने केंद्र सरकार द्वारा जनहित में लिए निर्णय का स्वागत किया है। केंद्र सरकार के साथ कदम मिलाते हुए राज्य सरकार ने भी प्रदेशवासियों को और ज्यादा राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर वेट की दरों में 4 नवंबर की रात्रि से कमी करने का निर्णय लिया है, जिसके परिणाम स्वरूप अब पेट्रोल करीब 107 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91 रुपये प्रति लीटर मिलने लगेगा।

 

Facebook Comments Box