मेरा रोम-रोम विन्ध्य की धरती का ऋणी है – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

आज मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री श्री गोपाल भार्गव जी के साथ रीवा में रु. 4,350.25 लाख की लागत से निर्मित फ्लाईओवर ब्रिज का वर्चुअल लोकार्पण किया। मेरा रोम-रोम विंध्य की धरती का ऋणी है। रीवा की जनता ने हमें सदैव प्यार और आशीर्वाद दिया। इस रीवा की धरा के साथ कांग्रेस ने अन्याय किया। रीवा का विकास का अधिकर था, लेकिन उसे इससे वंचित कांग्रेस की सरकार ने किया। मेरा मन संतोष से भरा हुआ है आज क्योंकि हमें रीवा का विकास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बाणसागर बांध के पानी से रीवा का कायापलट हो गया। उत्पादन बढ़ गया।

जब किसान के पास पैसा आता है तो दुकानदारों का व्यापार भी बढ़ता है जिससे क्षेत्र में समृद्धि आती है। #COVID19 काल में भी हमने चैन नहीं लिया। दिन और रात जनता को राहत पहुँचाने के लिए परिश्रम करते रहे। अभी लॉकडाउन खुला है, सभी लोग सावधानी बरतना बंद न करें। मध्यप्रदेश में अधोसंरचना के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए हम काम करेंगे। इसके साथ ही युवाओं के कौशल संवर्धन के लिए भी कार्य किया जाएगा, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हों। पिछले दिनों सरकारी अस्पतालों में जिस ढंग से काम हुआ है, इससे जनता में इन अस्पतालों के प्रति विश्वास बढ़ गया है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि रीवा के विकास में भारतीय जनता पार्टी की सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मैं इस नवनिर्मित फ्लाईओवर को जनता को समर्पित करता हूँ।

Facebook Comments Box