विधानसभा अध्यक्ष ने डॉ. कुशल प्रसाद शास्त्री को श्रद्धांजलि दी

रीवा 16 अक्टूबर 2021. विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने ग्राम इटमा पहुंचकर स्व. डॉ. कुशल प्रसाद शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किये। उल्लेखनीय है कि संस्कृत के विद्वान श्री शास्त्री का 14 अक्टूबर को दुखद निधन हो गया था। विधानसभा अध्यक्ष ने स्व. डॉ. शास्त्री के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें संबल दिया तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि मृत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। 
Facebook Comments Box