राष्ट्रीय पोषण माह पर चलित प्रदर्शनी के माध्यम से जागरूकता अभियान का शुभारंभ

रीवा 18 सितंबर 2021. चलित प्रदर्शनी पोषण जागरूकता रथ को अजगरहा स्कूल परिसर से महिला बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। चलित प्रदर्शनी/पोषण जागरूकता रथ शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 18 सितंबर से 21 सितंबर तक पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देगा।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि पोषण एक जटिल समस्या है। जिसको हमें जागरूक होकर अपने आसपास के घरेलू फल और सब्जी जो आसानी से उपलब्ध है उसे अपने आहार में शामिल करना है। तभी हम लोग कुपोषण को हरा सकते हैं। पोषण जागरूकता अभियान के तहत अजगरहा स्कूल के प्रांगण में बच्चों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा पोषण मटका एवं भिन्न-भिन्न सामग्री से सुसज्जित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर जागरूकता का संदेश दिया गया। प्रश्न मंच कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ तथा विजेताओं को पुरस्कार दिये गये।

Facebook Comments Box