गुरू कृपा नर्सिंग होम क्लीनिक के डॉ. प्रमोद जैन को दी गयी चेतावनी

गुरू कृपा नर्सिंग होम क्लीनिक के डॉ. प्रमोद जैन को दी गयी चेतावनी

रीवा 13 सितम्बर 2021. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मिश्रा ने गुरू कृपा नर्सिंग होम/क्लीनिक के डॉ. प्रमोद जैन को नर्सिंग होम/क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन रद्द करने का नोटिस जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि जिले की टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि ओपीडी में मरीजों की बहुत भीड़ थी तथा कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं किया जा रहा था। वहां पर मरीज बहुत पास-पास खड़े थे कोई भी मरीज सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहा था। साथ ही मरीजों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं थी। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण क्लीनिक के सामने सड़क में जाम लगा था उपरोक्त अव्यवस्थाओं के कारण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर डॉक्टर प्रमोद जैन से स्पष्टीकरण मांगा था लेकिन डॉ. जैन द्वारा भेजा गया उत्तर संतोषजनक न होने के कारण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने उपचर्यागृह तथा रूजोपचार के एक्ट 1973 के तहत नर्सिग होम/क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की चेतावनी दी है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *