आशा कार्यकर्ता को आयुष्मान कार्ड बनाने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि

आशा कार्यकर्ता को आयुष्मान कार्ड बनाने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि

रीवा 23 जून 2025. आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके माध्यम से एक व्यक्ति को वर्ष भर में चुने हुए सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों से पाँच लाख रुपए तक के उपचार की सुविधा मिलती है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आशा कार्यकर्ता को एक आयुष्मान कार्ड बनाने पर 5 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि के भुगतान के लिए आवंटन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के खातों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आशा कार्यकर्ताओं को आयुष्मान कार्ड की प्रोत्साहन राशि का तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *