रीवा रोजगार मेला 31 अगस्त को होगा आयोजित

रीवा 27 अगस्त 2021. जॉब फेयर योजनान्तर्गत आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के तहत बेरोजगार युवाओं तथा युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 31 अगस्त को रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय, यशस्वी अकादमी एवं टीआरएस कालेज व आईटीआई के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। मेला प्रात: 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक टीआरएस कालेज में आयोजित होगा। रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 28 वर्ष आयु के अभ्यर्थी मूल अंकसूची एवं उसकी छायाप्रति, निवास प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन यदि हो तथा नवीनतम छ: पासपोर्ट साईज फोटो के साथ भाग ले सकते हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *