पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक ने किया पौधरोपण

 

पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक ने किया पौधरोपण

रीवा 23 जून 2021. पर्यावरण संरक्षण तथा रीवा शहर को ग्रीन सिटी बनाने के उद्देश्य से स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा शहर के विभिन्न भागों में अनवरत पौधारोपण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेंद्र शुक्ल ने न्यू माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर महाविद्यालय परिसर में आम के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। हर व्यक्ति पौधा रोपित कर उनकी उचित देखभाल करे। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में सभी विद्यार्थियों को वृक्षारोपण कार्यक्रम से जोड़ा जाए। सभी विद्यार्थी पौधरोपण कर उसके बचाने की जिम्मेदारी लें। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शेषमणि शुक्ला, प्राध्यापक डॉ. एस के मिश्रा, डॉ. आरके तिवारी, डॉ. शैलजा सहित कमलेश सचदेवा, राजीव तिवारी तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थिति रहे।

 

Facebook Comments Box