सड़क निर्माण कार्य का पूर्व मंत्री श्री शुक्ल ने किया शुभारंभ

सड़क निर्माण कार्य का पूर्व मंत्री श्री शुक्ल ने किया शुभारंभ

रीवा । पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेंद्र शुक्ल ने आज रीवा शहर के रताहरा तालाब के बगल से नहर के किनारे होकर बस्ती में जाने वाली सड़क का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 60 लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले इस मार्ग से रतहरा तालाब के पीछे रहने वाले लोगों तथा बस्ती के निवासियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस मार्ग के बन जाने से यहां के रहवासी सीधे मुख्य मार्ग से जुड़ जाएंगे।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, आयुक्त नगर निगम मृणाल मीणा, अधीक्षण यंत्री नगर निगम शैलेंद्र शुक्ल, हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री अनुज प्रताप सिंह, सहायक यंत्री वीर सिंह, राजीव तिवारी सहित निर्माण एजेंसी के संविदाकार उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *