आक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक का रीवा विधायक पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया शुभारंभ

रीवा 21 मई 2021. नगर की अग्रणी समाजसेवी संस्था लायंस एवं लायनेस क्लब रीवा ग्रेट द्वारा आज कोविड 19 के दौरान जिन मरीजों का ऑक्सीजन लेवल नीचे गिरने पर होने वाली परेशानियों को देखते हुए लायंस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक का आर्य मेमोरियल हॉस्पिटल गुढ चौराहा  रीवा में विधिवत शुभारंभ  रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने किया। इस अवसर पर समाज सेवा के माध्यम से क्लब को महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए राजेन्द्र शुक्ल ने साधुवाद देते हुए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रीवा ग्रेट क्लब  हर परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करता है। क्लब के सभी सदस्यों एवं समाज के कुछ वरिष्ठजनों के सहयोग से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें मगाई गई हैं। जिन्हे ऐसे मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा जो घर पर ही कोविड का उपचार ले रहे हैं एवं जिनका ऑक्सीजन लेवल समान्य से कम है। उन्हें डॉक्टर की सलाह पर यह उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष लायंस  वीरेंद्र वर्मा, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती लता आर्या, श्रीमती राजेश्वरी वर्मा श्रीमती दर्पणा स्वर्णकार,  वैभव आर्य ,  नरेंद्र कुमार गुप्ता,  सज्जी जान,  ओमप्रकाश गुप्ता, डा.निशा गुप्ता , श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव,  कमलेश सचदेवा,  परमजीत सिंह डंग,  प्रवीण दुबे उपस्थित थे।

Facebook Comments Box