गेंहू, चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी के लिए पंजीयन अब 5 मार्च तक

रीवा 03 मार्च 2021. किसानों को उनकी उपज का अधिकतम लाभ देने के लिये शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर फसल की खरीद की जायेगी। गेंहू, चना, मसूर एवं सरसों के उपार्जन के लिये किसानों का पंजीयन निर्धारित खरीदी केन्द्रों में किया जा रहा है। पंजीयन की अंतिम तिथि में पुन: वृद्धि की गई है। अब किसान केवल निर्धारित केन्द्रों में 5 मार्च तक समर्थन मूल्य में अनाजों की खरीदी के लिये पंजीयन करा सकते हैं। इस संबंध में जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएनएच खान ने बताया कि केवल पंजीकृत किसानों से ही समर्थन मूल्य पर अनाजों की खरीद की जायेगी। सभी छूटे हुये किसान तत्काल अपना पंजीयन निर्धारित खरीदी केन्द्रों में करा लें। आवश्यक अभिलेखों के साथ खरीदी केन्द्रों में जाकर किसान पंजीयन कराकर समर्थन मूल्य में खरीदी का लाभ लें।
Facebook Comments Box