कृषि क्षेत्र में इजराइल के साथ मध्यप्रदेश सरकार सहयोग की इच्छुक

310316n12.jpg bisen

किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री से इजराइल के काउंसल जनरल श्री डेविड एकॉव की भेंट

किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन से इजराइल के काउंसल जनरल श्री डेविड एकॉव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश आये 5 सदस्यीय प्रतिनिधि-मण्डल ने मुलाकात की। श्री बिसेन ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र के विकास के लिये इजराइल के सहयोग के लिये इच्छुक है।

श्री बिसेन ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने के लिये राज्य सरकार ने रोड मेप तैयार किया है और इस दिशा में बहुत तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने इजराइल से फल-फूल उत्पादन के क्षेत्र में तकनीकी प्रशिक्षण और अनुसंधान में सहयोग की अपेक्षा की। इसके साथ ही गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन, फार्म मेकेनाइजेशन और पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नालॉजी में भी सहयोग की संभावनाओं पर इजराइल से चर्चा करने की इच्छा व्यक्त की।

इजराइल के काउंसल जनरल श्री डेविड एकॉव ने कहा कि वे मध्यप्रदेश में कृषि क्षेत्र में विकास की संभावनाओं पर मध्यप्रदेश सरकार से बेहतर तालमेल के साथ काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे महाराष्ट्र सरकार के साथ कृषि क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त श्री पी.सी. मीणा एवं प्रमुख सचिव किसान-कल्याण तथा कृषि विकास डॉ. राजेश राजौरा भी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box