मुख्यमंत्री श्री चौहान से इजराईल के काउन्सल जनरल श्री डेविड की मुलाकात

310316n1.jpg cm is

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से इजराईल के काउन्सल जनरल श्री डेविड ऐकॉव ने मुलाकात की। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इजराईल और मध्यप्रदेश कृषि, वाटर रिसाईकल और जल प्रबंधन के क्षेत्र में मिलकर काम कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उन्हें आगामी अक्टूबर माह में इन्दौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिये आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सात बड़े शहर को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है। इसके अलावा छोटे शहरों को मिनी स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है। इसमें इजराईल सहयोग कर सकता है। इजराईल और भारत स्वाभाविक मित्र है। इजराईल ने कृषि, जल प्रबंधन और रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। मध्यप्रदेश कृषि विकास दर में देश में अग्रणी है।

काउन्सल जनरल श्री डेविड ने कहा कि वे देश के विभिन्न प्रदेशों में जल प्रबंधन, कृषि, रूफ टॉप सोलर इनर्जी के क्षेत्र में सहयोग कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में भी वे इन क्षेत्रों में काम करना चाहेंगे। मध्यप्रदेश की कृषि विकास दर प्रभावित करने वाली है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री एस.के.मिश्रा, आयुक्त उद्योग श्री वी.एल.कांताराव और ट्रायफेक के प्रबंध संचालक श्री डी.पी.आहूजा भी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box