मंत्री श्री शुक्ल ने दी रीवा की सुश्री अवनी को महिला फाईटर पायलट में चयन पर बधाई

avani chaturvedi

जनसंपर्क तथा ऊर्जा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने देश की पहली तीन महिला फाईटर पायलेट के साथ रीवा की सुश्री अवनी चतुर्वेदी के चयन पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। श्री शुक्ल ने कहा कि सुश्री चतुर्वेदी का देश की तीन पहली महिला फाईटर पायलट के रूप में चयन पर प्रदेश को गर्व है। उन्होंने कहा कि सुश्री अवनी ने न केवल प्रदेश बल्कि विन्ध्य क्षेत्र के नाम को भी गौरवान्वित किया है।

श्री शुक्ल ने कहा कि विन्ध्य के लोगों के लिये वो रोमांच का पल होगा, जब वे अपने क्षेत्र की बिटिया को जंगी जहाज पर आसमान में परवाज भरते हुए देखेंगे। जनसंपर्क मंत्री ने सुश्री अवनी को शुभकामनाएँ देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना भी की है।

Facebook Comments Box