स्वामी विवेकानंद जी का जीवन ही हम सबके लिए सीख है

गत दिवस ( 12 जनवरी 2021 रीवा ).

युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी की 158वीं जयंती युवा दिवस के अवसर पर प्रातः विवेकानंद पार्क रीवा में सामाजिक संगठन द्वारा द्वारा वैचारिक सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद जी को रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने श्रद्धा पूर्वक नमन किया एवं कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, स्वामी विवेकानंद उन महान व्यक्तियों में से एक है, जिन्होंने विश्व भर में भारत का नाम रोशन करने का कार्य किया। आपने शिकागों धर्मसभा मे अपने भाषण द्वारा पूरे विश्व भर में हिंदुत्व के विषय में लोगो को जानकारी प्रदान की, इसके साथ ही उनका जीवन भी हम सबके लिए एक सीख है। आज के समय में स्वामी जी के बताएँ मानवतावादी रास्ते पर चलकर ही भारत एवं विश्व का कल्याण हो सकता है।

कार्यक्रम में कलेक्टर रीवा डा. इलैया राजा टी सहित सामाजिक संगठन के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *