गांधी जयंती के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान ने चलाया गया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम

गांधी जयंती के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान ने चलाया गया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम
रीवा 02 अक्टूबर 2023. 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान द्वारा ग्राम पंचायत बैसा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य नरेन्द्र सिंह पटेल एवं अध्यक्ष राकेश सोनी रहे।
प्राचार्य नरेन्द्र सिंह पटेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलना हम सबका दायित्व है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए अपने घर के साथ ही पास-पड़ोस एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता रखना आवश्यक है। गांव में स्थित सभी नालियों की नियमित रूप से सफाई की जानी चाहिए। इस अवसर पर गणमान्य नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम अधिकारी शिवकुमार साकेत, राजेश मिश्र एवं राजवर्धन तिवारी ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी और गांधी जी के आदर्शों की स्थापना के लिए बल दिया। गांव के मुख्य मार्गों में जागरूकता रैली आयोजित की गयी।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *