खाद्यान्न पर्ची तथा खाद्यान्न मिलने से गदगद हैं हितग्राही

रीवा 21 सितम्बर 2020. मुख्यमंत्री खाद्य सुरक्षा योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के साथ-साथ 25 विभिन्न श्रेणियों के परिवारों को भी एक रूपए किलो गेंहू तथा चावल दिया जा रहा है। रीवा जिले में बड़ी संख्या में पात्र हितग्राही खाद्यान्न पर्ची के लिये प्रतीक्षा कर रहे थे। गरीब कल्याण सप्ताह में जिले के एक लाख 8 हजार 341 हितग्राहियों को जिला सहित विकासखण्डों तथा ग्राम पंचायतों में आयोजित समारोह में खाद्यान्न पर्ची एवं खाद्यान्न का वितरण किया गया। खाद्यान्न पर्ची मिलने से सभी हितग्राही गदगद हैं। अब उनके भोजन की चिंता मिट गई है।
खाद्यान्न पर्ची मिलने के बाद हितग्राही नीलम सोनी ने कहा कि कई बार आवेदन देने के बाद खाद्यान्न पर्ची नहीं मिल रही थी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कारण अब हमें खाद्यान्न पर्ची मिल गई है। अब हर माह हमें खाद्यान्न मिलेगा। हितग्राही श्रीमती शशि खण्डेलवाल ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छोटी सी आमदनी में परिवार का गुजारा चल रहा था। आमदनी का बड़ा भाग खाद्यान्न खरीदने में खर्च हो जाता था। अब हमें मुख्यमंत्री खाद्य सुरक्षा योजना की खाद्यान्न पर्ची मिल गई है। गेंहू, चावल खरीदने के लिए हर माह खर्च होने वाली राशि अब गृहस्थी के अन्य कार्यों में खर्च हो सकेगी।
रीवा नगर निगम क्षेत्र की निवासी नेहा वर्मा ने खाद्य सुरक्षा योजना से लाभान्वित होने के बाद सरकार तथा प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की कृपा से हमें इस योजना का लाभ मिला है। अब हमें भोजन के लिए खाद्यान्न की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। हितग्राही पूजा सोंधिया ने खाद्यान्न पर्ची मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब हर माह राशन की दुकान से खाद्यान्न मिलेगा। इससे अनाज के लिये हमारी परेशानी समाप्त हो गई है। इसी तरह खाद्यान्न पर्ची मिलने पर अन्य हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

 

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *