कमिश्नर ने नशा मुक्त की दिलाई शपथ

रीवा 15 अगस्त 2020. स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम उपरांत कमिश्नर राजेश कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में उपस्थितजनों को नशा मुक्त रीवा अभियान में सहभागी होने की शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि देश के 272 जिलों में नशा मुक्त अभियान संचालित होगा जिसके तहत रीवा जिले में भी 31 मार्च 2021 तक यह अभियान संचालित होगा। कमिश्नर श्री जैन, पुलिस महानिरीक्षक चंचल शेखर व कलेक्टर इलैयाराजा टी ने नशा मुक्त अभियान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय विभाग अनिल दुबे सहित अधिकारी, कर्मचारी व स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *