बीहर रीवर फ्रंट का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करें – उद्दोग मंत्री श्री शुक्ल

रीवा नगर के मध्य से बीहर नदी बहती है, इसके दोनों तटों के सौंदर्यीकरण के लिए बीहर रीवर फ्रंट योजना बनायी गयी है। राजनिवास में आयोजित बैठक में खनिज उद्योग तथा वाणिज्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इसके निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बीहर रीवर फ्रंट का कार्य शीघ्र प्रारंभ करें, इसकी समस्त औपचारिकताएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी करें। हरित अभिकरण के निर्देशों के अनुसार शहरी क्षेत्र में बीहर नदी की बाढ़ को रोकने तथा तटों को हरा-भरा बनाने के लिए स्वीकृत कार्य शीघ्र प्रारंभ करायें। मंत्री श्री शुक्ल ने परियोजना से जुड़े राजस्व तथा हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिये। इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *