नवागत कलेक्टर इलैया राजा टी ने किया पदभार ग्रहण

रीवा 10 जून 2020. रीवा जिले के नवागत कलेक्टर इलैया राजा टी ने आज प्रात: 10.30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय की प्रमुख शाखाओं का निरीक्षण किया। इसके पूर्व श्री इलैया राजा टी संचालक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा प्रबंध संचालक लघु उद्योग निगम के पद पर पदस्थ थे। श्री इलैया राजा ने भिंड जिले के कलेक्टर सहित विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य किया। श्री इलैया राजा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2009 बैच के अधिकारी हैं। पद्भार ग्रहण करने के अवसर पर स्थानांतरित कलेक्टर श्री बसंत कुर्रे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्पित वर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती इला तिवारी, सहायक कलेक्टर शिशिर गेमावत, संयुक्त कलेक्टर एके झा, एसडीएम हुजूर फरहीन खान, कोषालय अधिकारी आरडी चौधरी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *