उप मुख्यमंत्री ने सुना मन की बात कार्यक्रम का 133वां एपिसोड

उप मुख्यमंत्री ने सुना मन की बात कार्यक्रम का 133वां एपिसोड रीवा 26 अप्रैल 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा शहर के वार्ड क्रमांक पाँच में संयोजक राजीव शुक्ला के निवास में प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम का 133वां एपिसोड सुना। इस दौरान गौरव पांडेय, वार्ड पार्षद राजीव शर्मा, डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी, प्रदीप सोहगौरा, कुंवर बहादुर सिंह, विजय शुक्ल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मन की बात प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रेडियो पर प्रसारित होने वाला एक मासिक कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सुबह 11 बजे से प्रसारित होता है। इस कार्यक्रम को रेडियो के साथ-साथ दूरदर्शन, यूट्यूब सहित विभिन्न न्यूज पोर्टल्स पर भी लाइव सुना और देखा जा सकता है। यह कार्यक्रम हिंदी के अलावा कई क्षेत्रीय भाषाओं और बोलियों में अनुवादित कर प्रसारित किया जाता है। इस कार्यक्रम की शुरूआत 3 अक्टूबर 2014 से हुई थी। तब से यह अनवरत रूप से जारी है। इस रविवार के कार्यक्रम को मिलाकर इसके 133वें एपिसोड पूरे हो चुके हैं। इस कार्यक्रम ने अप्रैल 2023 में अपने 100 एपिसोड पूरे किए थे। प्रधानमंत्री श्री मोदी इस कार्यक्रम में सामाजिक और जमीनी मुद्दों पर चर्चा करते हैं। यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक है, जिसने रेडियो (आकाशवाणी) की लोकप्रियता को पुनर्जीवित करने में बड़ी भूमिका निभाई है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *