नागरिक मंच रीवा के भोजन सेवा कार्य की राजेन्द्र शुक्ल ने की प्रशंसा

16 मई 2020.

नागरिक मंच रीवा की भोजन सेवा कार्य देखने सिंधु भवन कल पहुंचे रीवा विधायक एवं प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री  राजेंद्र शुक्ल  और नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने नागरिक मंच के इस पुण्य कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा प्रतिदिन सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया ।
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के अटैक व लॉकडाउन के कारण भारी संख्या में लोगों के सामने भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है। रीवा विधायक एवं म.प्र. सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल  के आव्हान पर कि “कोई भी नागरिक भूखा न रहे” नागरिक मंच ने यह भोजन सेवा का पुनीत कार्य चालू किया है । कल 15 मई तक 51000 “इक्यावन हजार” भोजन के पैकेट वितरण का सेवाकार्य पूर्ण हुआ है तथा अभी भी यह सेवा कार्य अनवरत जारी है।
सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए सिंधु भवन में शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी सरदार प्रहलाद सिंह,  हरीराम घंशाणी,  संतूलाल आहूजा,  मधुसूदन खरे, नागरिक मंच के संयोजक  कैलाश कोटवानी,  संजय गुप्ता,  विवेक दुबे,  वेंकटेश पांडेय,  शंकर सहानी,  कौशल गुप्ता,  अनिल केशरी,  नीरज पटेल  अश्वनी शर्मा,  जयकांत अग्रवाल,  लद्धाराम ठारवानी,  हिमांशु गुप्ता,  महेश आसनानी एवं  कैलाश आहूजा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
वहीं आज पुन: नागरिक मंच के प्रमुख सदस्यों द्वारा रतहरा बाइपास पहुंचकर बाहर से आने वाले श्रमिकों को भोजन वितरण किया गया व इसके पूर्व सुबह नाश्ते के पैकेट भी वितरण हेतु भेजे गये।

Facebook Comments Box