प्रवासी मजदूरों की अनिवार्य रूप से करें स्क्रीनिंग – कलेक्टर

रीवा 08 मई 2020. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बसंत कुर्रे ने जिले के सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि लॉकडाउन के कारण रीवा जिले के अन्य प्रदेशों से वापस आये प्रवासी मजदूरों में कोविड-19 की रोकथाम के लिए प्रत्येक मजदूर की स्क्रीनिंग अनिवार्यत: की जाय। उन्होंने कहा है कि जिला मुख्यालय स्तर पर स्क्रीनिंग का कार्य किया जा रहा है किंतु आवश्यक है कि जनपद स्तर पर प्रत्येक व्यक्ति की द्वितीय स्क्रीनिंग की जाय तथा प्रत्येक व्यक्ति 14 दिन तक अपने घर में क्वारेंटाइन रहे। ग्राम स्तरीय अमले में सचिव, एएनएम एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से बाहर से आये व्यक्तियों को क्वारेंटाइन रहने की अवधि में निरीक्षण करायें तथा कोविड-19 के लक्षणों के संबंध में प्रति दिवस जानकारी प्राप्त की जाय। उन्होंने कहा है कि रेड जोन से आने वाले व्यक्तियों में संक्रमण की संभावना अधिक रहती है अत: रेड जोन से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जिला अस्पताल में स्क्रीनिंग करायी जाय और उन्हें होम क्वॉरेंटाइन किया जाय।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *