राज्य माइक्रो इरिगेशन मिशन से मिल रही सिचाई में सहायता

रीवा 16 मार्च 2020. कम पानी से फसलों की अधिक पैदावार लेने के लिए राज्य माइक्रो इरिगेशन मिशन लागू किया गया है। इसके तहत सभी वर्ग के किसानों को Ïस्प्रकलर सेट, ड्रिप सिचाई तथा रेनगन पर कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा अनुदान दिया जाता है। योजना का उद्देश्य जल संरक्षण के साथ उन्नत खेती करना है। इस योजना से Ïस्प्रकलर सेट लगाने पर किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। अनुदान की अधिकतम सीमा 12 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर है। ड्रिप सिचाई में भी किसान को 80 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। इसकी अधिकतम सीमा 40 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर है। रेनगन के लिए किसान को लागत का 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। इसकी अधिकतम सीमा 15 हजार रूपये प्रति रेनगन है। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान अपने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अथवा उप संचालक कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Facebook Comments Box