नवागत रीवा कलेक्टर ने कमिश्नर से की सौजन्य भेंट

रीवा 11 दिसम्बर 2019. नवागत कलेक्टर बसंत कुर्रे ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में पद्भार ग्रहण करने के पश्चात कल कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर कमिश्नर रीवा संभाग डॉ. अशोक कुमार भार्गव से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्पित वर्मा, संयुक्त आयुक्त पीसी शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कमिश्नर डॉ. भार्गव ने नवागत कलेक्टर श्री कुर्रे को पदभार ग्रहण करने की बधाई दी। उन्होंने रीवा जिले में अच्छे ढंग से कार्य करने के लिए कलेक्टर को शुभकामनाएं दी।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *