पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने बस दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात की चिकित्सकों को दिये बेहतर उपचार के निर्देश

रीवा 07 दिसम्बर 2019. प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने आज रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचकर बस दुर्घटना में घायल पीड़ितों से मुलाकात की व उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर से बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री भोपाल से रीवा पहुंचे तथा गत दिनों रीवा से सीधी जा रही बस के दुर्घटना में घायल लोगों से मिलने अस्पताल आये। पंचायत मंत्री ने चिकित्सकों से घायलों को दिये जा रहे उपचार की जानकारी ली। उन्होंने घायलों को ढाढस बंधाया तथा उनके परिजनों से चिकित्सा व्यवस्था उपलब्धता के संबंध में पूछताछ की। पंचायत मंत्री ने इस दौरान कहा कि घायलों के उपचार के सभी समुचित प्रबंध किये गये हैं। दुर्घटना में मृत व्यक्तियों को शासन स्तर से हर संभव मदद प्रदान की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाकर खामियों को दूर करने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शंकर गौतम को पांच हजार रूपये मदद के तौर पर प्रदान किये। इस दौरान कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्पित वर्मा, गुरमीत सिंह मंगू, कुंवर सिंह सहित जनप्रतिनिधि व चिकित्सक उपस्थित थे।

Facebook Comments Box