कमिश्नर डॉ. भार्गव ने स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएँ

रीवा 14 अगस्त 2019. रीवा संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने संभाग के सभी निवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में कमिश्नर डॉ. भार्गव ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस अभिनव भारत के लिए स्वर्णिम दिवस की तरह है। यह दिन देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीदों की स्मृतियों को नमन करने का भी दिन है। देश को आजादी दिलाने के लिए शहीदों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राण निछावर कर दिये। नयी पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम की वीरगाथा तथा स्वतंत्रता के लिए किये गये संघर्ष को बताना आवश्यक है। स्वतंत्रता दिवस सब मिलकर उल्लांस और उमंग के साथ मनाये।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *