भाजपा मध्यप्रदेश द्वारा बनाई गई कोविड 19 टास्क फोर्स बैठक सम्पन्न

20 अप्रैल 2020.  भाजपा मध्यप्रदेश द्वारा बनाये गये Covid19 से संबंधित टास्क फाॅर्स की बैठक  आज वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न हुई। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  तथा रीवा विधायक पूर्व मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल    सहित टास्क फाॅर्स के सभी सदस्य  शामिल हुए। आज बैठक मे प्रदेश के विभिन्य हिस्सों की वर्तमान स्थिति एवं संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी।
किसान हितैषी मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान  ने मध्यप्रदेश के 15 लाख किसानों के हिस्से की बीमा राशि का 22 सौ करोड़ ₹ की किश्त अदा  करा  दी है   इन किसानों को फसल बीमा की कुल 2990 करोड़ ₹ की बीमा राशि अगले सप्ताह तक प्राप्त हो जाएगी। यह राशि सीधे उनके खातों में आ जाएगी।
मध्यप्रदेश की सर्वाधिक लोकप्रिय योजनाओं में से एक संबल योजना को पुनः क्रियान्वित किया जाएगा, जिसे कॉंग्रेस के शासनकाल में बंद कर दिया गया था। निश्चित ही ग़रीब किसान हितैषी शिवराज सरकार के निर्णयों का लाभ पुनः प्रदेश की जनता को मिलेगा।
लिए गए इन सभी निर्णयों के लिए     राजेन्द्र शुक्ल ने   मुख्यमंत्री  को साधुवाद किया। साथ ही कहा कि
प्रदेश भाजपा सरकार एवं भाजपा संगठन पूरे समन्वय के साथ कार्य कर रहा है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *