बाल संरक्षण आयोग की सदस्य ने बच्चों के अपहरण के प्रयास पर व्यक्त की चिंता

बाल संरक्षण आयोग की सदस्य मिलीं एसपी से

रीवा 28 जून 2019. मध्यप्रदेश बाल संरक्षण आयोग की सदस्य श्रीमती अंजू मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक आबिद खान से भेट कर केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों के अपहरण के प्रयास की घटना पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कहा है कि बच्चों विशेषकर विद्यार्थियों की सुरक्षा पर ध्यान दें। बच्चों को स्कूल ले जाने वाले वाहनों के चालकों का सत्यापन करायें। आटो चालकों की भी कड़ी निगरानी रखें। बच्चों के अपहरण के प्रयास की घटना से अभिभावक चिंतित हैं। असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करके पुलिस अमन-चैन बहाल करें।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *