राज्यों के ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए मंत्री श्री हर्ष यादव

भोपाल : बुधवार, जून 12, 2019

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हर्ष यादव मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत एवं नवीन और नवकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री आर.के.सिंह की अध्यक्षता में हुई राज्यों की बैठक में शामिल हुए। मंत्री श्री यादव ने प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में हुए कार्यों की जानकारी दी। श्री यादव ने प्रदेश में मार्च 2024 तक के लिये नवकरणीय ऊर्जा की मांग, कुसुम योजना, रूफ टॉप परियोजनाओं के क्रियान्वयन, शासकीय भवनों में सौर ऊर्जा के उपयोग और स्ट्रीट लैम्प संबंधी जानकारी भी दी।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *