जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा ने बेटिंग कर किया विधायक ट्रॉफी का शुभारंभ

भोपाल : सोमवार, जून 10, 2019

जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने आज देवांश वेलफेयर सोसायटी द्वारा नेहरू नगर पुलिस लाइन ग्राउंड में विधायक ट्रॉफी क्रिकेट मैच का बेटिंग कर शुभारंभ किया। क्रिकेट मैच में भदभदा और आरआई इलेवन ने हिस्सा लिया।

मंत्री श्री शर्मा ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि खेल से जीवन में न केवल अनुभव आता है बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से भी मनुष्य सुदृढ़ बनता है। पार्षद श्री संतोष कंसाना, श्री गुड्डू चौहान, श्री मोनू सक्सेना सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *