मनगवां – चाकघाट सड़क निर्माण कार्य पूर्ण ,राजेन्द्र शुक्ल ने किया निरीक्षण

रीवा 19 मई . विंध्यवासियों को मिली नई सौगात !
मनगवां से चाकघाट फोरलेन सड़क मार्ग का कार्य अंततः पूर्ण हो गया। आज रीवा विधायक पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन राजेन्द्र शुक्ल द्वारा इस मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया गया। लंबे अर्से से चल रहे इस कार्य के पूर्ण हो जाने से सहज एवं सुगम आवागमन का आनंद सभी ले सकेंगे। इस कार्य को पूर्ण कराने के लिए राजेन्द्र शुक्ल ने समस्त विन्ध्यवासियों की ओर से केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी का हृदय से आभार प्रकट किया हैै। राजेन्द्र शुक्ल ने कहा “जहाँ चाह होती है वहाँ राह को निकलना पड़ता है” इसी विचार को लेकर सभी बाधाओं को पार कर यह निर्माण  कार्य  पूर्ण  हुआ है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *