मतदान केन्द्रों को धूम्रपान से मुक्त रखें – कमिश्नर डॉ. भार्गव

रीवा 25 अप्रैल 2019. रीवा संभाग में सीधी संसदीय क्षेत्र में 29 अप्रैल को तथा रीवा एवं सतना संसदीय क्षेत्र में 6 मई को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान कराया जायेगा। मतदान केन्द्रों में सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किये जा रहे हैं।
इसी क्रम में कमिश्नर रीवा संभाग डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने मतदान केन्द्रों को धूम्रपान से मुक्त रखने के लिए निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई भी व्यक्ति मतदान केन्द्र में धूम्रपान या तंबाकू का सेवन न करे। यदि कोई व्यक्ति मतदान केन्द्र में धुम्रपान करते हुए पाया जाता है तो उस पर कार्यवाही करें। मतदान केन्द्रों पर धूम्रपान को बढ़ावा देने वाली वस्तु एश-ट्रे, लाईटर आदि न हो। लोकसभा निर्वाचन के दौरान सभी मतदान केन्द्रों में इस संबंध में सूचना बोर्ड लगाये जायें तथा धूम्रपान मुक्त रखने के लिए आवश्यक आदेश जारी करें। धूम्रपान करने वालों पर अर्थदण्ड के लिए रसीद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर अर्थदण्ड से वसूली गई रकम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जमा करायें।

Facebook Comments Box