प्रसिद्ध अभिनेता सनी देओल भाजपा मे हुए शामिल

23 अप्रैल 2019. मशहूर हिन्दी फिल्म अभिनेता सनी देओल मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गये। सनी देओल ने यहां रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री पीयूष गोयल की की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

बीजेपी में शामिल होने के बाद सनी देओल ने कहा, लोगों के विश्वास से मुझे हिम्मत मिली है। जिस तरह से मेरे पापा ने अटल जी के साथ काम किया और समर्थन किया, मैं आज यहां मोदी जी के साथ काम करने और उनका समर्थन करने के लिए हूं। सनी देओल के पंजाब के गुरुदासपुर सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है। गुरुदासपुर से पूर्व में फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना भी बीजेपी से सांसद रहे हैं। सनी देओल  प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र के बड़े बेटे हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *