अंतर्राष्ट्रीय-स्तर के रेलवे स्टेशन बनाने में समन्वय के लिये समिति गठित

images-1

प्रदेश के 29 रेलवे स्टेशन को अंतर्राष्ट्रीय-स्तर का बनाने के लिये राज्य शासन ने समन्वय के लिये 8 सदस्यीय समिति गठित की है। समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। सदस्य के रूप में प्रमुख सचिव लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन एवं पर्यावरण विकास, राजस्व, परिवहन के अलावा आयुक्त नगरीय प्रशासन, संचालक नगर तथा ग्राम निवेश शामिल किये गये हैं। महाप्रबंधक रेलवे जबलपुर को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

समिति रेलवे स्टेशन के रि-डेव्हलपमेंट प्रोजेक्ट के लिये विभागों से आवश्यक अनुमतियाँ, एनओसी शीघ्र जारी करने के संबंध में समन्वय करेगी।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *