महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शाजापुर में वीर पुरूष महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप भारत माता के सच्चे सपूत और हिन्दुस्तान के गौरव थे। महाराणा प्रताप ने कभी झुकना स्वीकार नहीं किया। ऐसे वीर योद्धा के चरणों में शतशत नमन हैं। उन्होंने कहा कि सौभाग्य की बात है कि उन्हें महाराणा प्रताप के चरणों में नमन करने का मौका मिला है।
Facebook Comments Box
