राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त एवं सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई

भोपाल : शनिवार, मार्च 30, 2019
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन में श्री अरविंद कुमार शुक्ला को मध्यप्रदेश सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त और डॉ. गोल्ला कृष्णा मूर्ति तथा श्री राहुल सिंह को सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद सेमवाल ने शपथ समारोह का संचालन किया।
शपथ समारोह में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री वी.पी.एस. चौहान, लोकायुक्त और पूर्व जस्टिस श्री नरेश गुप्ता, राज्यसभा सदस्य श्री विवेक तन्खा, उप-लोकायुक्त, सूचना आयुक्त, अपर मुख्य सचिव जनसम्पर्क श्री एम. गोपाल रेड्डी तथा न्यायालय, पुलिस, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Facebook Comments Box