रीवा विधानसभा की शेष बची ई.व्ही.एम. एवं वीवीपैट की एफ.एल.सी. हुई

रीवा 24 मार्च 2019. शासकीय इंजीनियरिंग कालेज में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव की उपस्थिति में लोकसभा 2019 का निर्वाचन संपन्न कराने के लिये रीवा विधानसभा क्षेत्र के 244 मतदान केन्द्रों में से 30 मतदान केन्द्रों की मशीनों को सुरक्षित रखकर शेष बची 267 कंट्रोल यूनिट एवं 116 वीवी पैट की एफ.एल.सी. की गयी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी इला तिवारी, एसडीएम विकास सिंह, नोडल अधिकारी ईव्हीएम पंकज राव गोरखेड़े, सहायक नोडल अधिकारी सोमेश डाकवाले तथा राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने बताया कि संसदीय क्षेत्र रीवा में लोकसभा निर्वाचन संपन्न कराने हेतु 2013 मतदान केन्द्रों के लिये 2416 ईव्हीएम तथा 20 प्रतिशत रिजर्व में रखने हेतु ईव्हीएम की आवश्यकता पड़ेगी। महाराष्ट के सोलापुर से 617 बैलेट यूनिट तथा हरियाणा के पंचकुला से 596 वीवी पैट उपलब्ध कराये गये है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 330 कंट्रोल यूनिट भी प्राप्त हुई है। अब तक समस्त ईव्हीएम एवं वीवी पैट की एफएलसी की जा चुकी है।

Facebook Comments Box